G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

नशामुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिलाई शपथ

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG

खैरागढ़ : समाज कल्याण संचालनालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण सप्ताह मनाया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिवस बुधवार को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित नागरिकों, दिव्यांगजनों, अभिभावकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी प्रतिभागियों को नशापान से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने उपस्थितजनों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है, इसलिए इसके प्रति जनजागरूकता आवश्यक है।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक कमलेश कुमार पटेल, आयुष अधिकारी सुशीला बंजारे, डीपीएम सोनल सहित समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण सप्ताह के अंतर्गत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, जनसंवाद एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page