G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

बाल विवाह मुक्त भारत के प्रति जागरूकता फैलाकर दिलाया जा रहा शपथ

AP News आपकी आवाज VISHWARAJ TAMRAKAR DISTRICT BYURO CHIEF KCG

खैरागढ़, 28 नवम्बर 2024//

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई जा रही है। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री महिला बाल विकास मंत्रालय  अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में वेबकास्ट का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विवाह मुक्त भारत के राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की गई। जिसका प्रसारण जिले के अंतर्गत समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत कार्यालय में किया गया एवं सभी लोगों ने बाल विवाह मुक्त भारत का शपथ लिया। परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, 21 वर्ष से कम के लड़के और 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की का विवाह कर देने से हम बच्चों के साथ प्राकृतिक रूप से अन्याय करते है। इसे उनके स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए यह आवश्यक है कि हम सभी भारत को बाल विवाह से मुक्त करें। इसी कड़ी में भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page