G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने विभिन्न आवेदनों पर विचार करते हुए कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज तथा सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी उपस्थित रहे। सहयोग केंद्र में 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखे।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘सहयोग केंद्र’ जनता और सरकार के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बनकर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और बीस सूत्रीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

भाजपा ने बताया कि सहयोग केंद्र के नियमित कार्यक्रम के तहत अगले दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page