G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पंडरिया कुकदूर:-खेलों की नर्सरी सिंगपुर हुआ अद्भुत आयोजन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत व्यवसायिक शिक्षण की दी गई टिप्स शिक्षकों के साथ प्रतिभावो का हुआ सम्मान।

खेलों की नर्सरी सिंगपुर हुआ अद्भुत आयोजन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत व्यवसायिक शिक्षण की दी गई टिप्स
शिक्षकों के साथ प्रतिभावो का हुआ सम्मान

जिला मुख्यालय 55 कि मी सुदूर वनांचल एवम खेलो की नर्सरी के नाम से नामचीन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगपुर में आज एक अद्भुत आयोजन देखने को मिला ,जहाँ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चो को व्यवसायिक शिक्षण के महत्वपूर्ण टिप्स एवम चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर निर्माण पर सार्थक परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्य श्रीवास्तव राष्ट्रपति पुरूस्कृत शिक्षक द्वारा दिया गया ।वही शिक्षा सत्र 21 -22 में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयीन बच्चों को मैडल देकर सम्मानित किया गया ।
।विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा जिले से एक मात्र राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक आदित्य श्रीवास्तव एवंम विजय कुम्भकार व्यख्याता को उनके सेवाकाल को याद करते हुए ,सेवा निवृत्त होने पर शाल ,श्रीफल एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।विदित हो कि विद्यालय में प्रतिवर्ष शिक्षा उत्सव ,मेला ,-मड़ई का आयोजन कर विज्ञान गणित क्विज ,कबाड़ से जुगाड़ ,मॉडल, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ करते थे ,जो क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित होते थे ,कोरोना महामारी के चलते आयोजन नही हो पाया था ।
आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम ,एवम कैरियर निर्माण मार्गदर्शन ,न्यू एजुकेशन पालिसी के तहत व्यवसायिक शिक्षण के टिप्स अतिथियों द्वारा देकर अद्भुत बिदाई दी गई ।संस्था के शिक्षक राजर्षि पांडे,राधा धुर्वे।व प्रधानपाठक कुमारी श्यामा मेश्राम ,रामशंकर खुटे ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण आई लर्निंग लॉस को दूर करने के प्रयास smdc के माध्यम से किया जा रहा है ।
कार्यक्रम में गौतरिहा सिंह ,श्रीमती रामकली ,श्रीमती विशाखा प्रधानपाठक कुमारी श्यामा मेश्राम ,चंद्रशेखर सोनी ,श्री पोर्ते जी ,अजय कुमार ,सी एस बर्मन ,श्रीमती सुमिन्त्रा मरकाम ,चैती बाई ,कौशिल्या बाई के साथ समुदाय , smdc वबच्चे व महिलाओं की उपस्तिथि रही ।कार्यक्रम का सफल संचालन सी एस सोनी व आभार प्रदर्शन रमाशंकर खुटे जी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था प्रमुख कु श्यामा मेश्राम सभी को बधाई दी|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page