G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को मंत्रालय, महानदी भवन में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जिलेवार समीक्षा की।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवश्यक दवाइयां व चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना के अनुसार प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

उपकरणों के रखरखाव और स्टाफ की उपस्थिति पर जोर

बैठक में चिकित्सा उपकरणों के नियमित रखरखाव, स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपस्थिति और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और व्यवस्थाओं में लगातार सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि आम जनता को बेहतर और जनोन्मुखी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page