G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन पर राष्ट्रीय जनजागरण अभियान 6 अगस्त को कवर्धा पहुंचेगा


शिव ज्योति भवन, भोरमदेव सरस मेला और महाराजपुर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

कवर्धा। पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन और आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से सुरक्षित एवं सतत समाज के निर्माण का संदेश देने वाला राष्ट्रीय जनजागरण अभियान 6 अगस्त को कबीरधाम जिले पहुंचेगा। साइंटिस्ट्स, इंजीनियर्स एवं आर्किटेक्ट्स प्रभाग तथा ब्रह्माकुमारीज, कवर्धा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार 6 अगस्त को सुबह 10:30 बजे शिव ज्योति भवन, छीरपानी कॉलोनी (एसपी निवास के समीप) में होगी। यहां “प्रकृति का ख्याल रखें – आपदा से बचने के लिए तैयार रहें” विषय पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन और सामाजिक जागरूकता पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक भोरमदेव में जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा आयोजित सरस मेला के संरक्षित मंच पर प्रेरणादायी उद्बोधन होगा। वहीं अभियान से जुड़े वक्ता महाराजपुर स्थित सीजीआईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण संस्थान, केंद्रीय विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर के प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार यह राष्ट्रीय अभियान देशभर में पर्यावरण संरक्षण, आपदा के प्रति सजगता तथा आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से सुरक्षित और सतत समाज के निर्माण का संदेश दे रहा है।

कार्यक्रम में माउंट आबू, हरियाणा, नई दिल्ली, हैदराबाद तथा छत्तीसगढ़ से आए राष्ट्रीय एवं वरिष्ठ वक्ता पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, तनावमुक्त जीवन और राजयोग के माध्यम से आंतरिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

आयोजकों ने जिले के नागरिकों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, इंजीनियरों, वैज्ञानिकों एवं समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस राष्ट्रीय जनजागरण अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page