ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर
‘सहयोग केंद्र’ में मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया कार्यकर्ताओं के आवेदनों का निराकरण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में शुक्रवार को ‘सहयोग केंद्र’ में छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े उपस्थित रहीं। श्रीमती रजवाड़े ने सहयोग केंद्र में पहुंचे प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना।


