G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

मप्र के उप मुख्यमंत्री शुक्ल 17 एवं 18 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

रायपुर। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री) राजेन्द्र शुक्ल अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक श्री शुक्ल कल 17 मार्च को शाम 06ः15 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। शाम 07ः15 बजे वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन करने के पश्चात शाम 07ः30 बजे विंध्य समाज के क्वींस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम सेल्स टैक्स कॉलोनी में ई-5 में संजीव तिवारी के निवास में करेंगे। श्री शुक्ल 18 मार्च को प्रातः 10ः15 बजे नालंदा परिसर का अवलोकन करने के बाद सुबह 11ः15 बजे शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12ः05 बजे पहुना गेस्ट हाउस रायपुर में विंध्य क्षेत्र के नागरिकों से भेंट करने के पश्चात श्री शुक्ल दोपहर 03ः15 बजे भोपाल रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page