G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhDurgखास-खबर

छत्तीसगढ़ दुर्ग: पूर्व जिला पंचायत सभापति जयंत देशमुख को केबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने जिला पंचायतों की बैठकों में अपना प्रतिनिधि किया नियुक्त

छत्तीसगढ़

दुर्ग: पूर्व जिला पंचायत सभापति जयंत देशमुख को केबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने जिला पंचायतों की बैठकों में अपना प्रतिनिधि किया नियुक्त

पूर्व जिला पंचायत सभापति जयंत देशमुख को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व ग्रामों उद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने जिला पंचायत दुर्ग में आयोजित होने वाली बैठकों के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने 27 दिसंबर 2020 को पत्र के माध्यम से जिला पंचायत के सी.ई.ओ. को इस नियुक्ति के बारे में सूचित किया।

जयंत देशमुख पूर्व जिला पंचायत सभापति होने के साथ-साथ वर्तमान में प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भी हैं। जयंत देशमुख स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ कर जिला पंचायत के सदस्य बने थे। साथ ही पिछली बार हुए विधानसभा चुनावों में वे दुर्ग ग्रामीण से युवाओं के सबसे ज्यादा पसंदीदा प्रत्याशी थे। लेकिन आरक्षण की चपेट में आकर दरकिनार हो गये थे ।
पंचायत राज से जुड़े नियमों के है जानकार
जयंत देशमुख पंचायती राज से जुड़े अधिनियम के बड़े जानकार माने जाते हैं। जिला पंचायत सभापति रहते उन्होंने पंचायत से जुड़े कई मामलों को बढ़-चढ़ कर उठाया था। जयंत देशमुख ने मजदूरों और किसानों से जुड़े मुद्दों को भी बढ़ चढ़ कर उठाते रहे हैं। जयंत देशमुख ने जिला पंचायत के सभापति रहते हुए मजदूरों के अवैध छटनी के खिलाफ रसमड़ा स्थित जय बालाजी कंपनी के खिलाफ के 12 दिवसों का आंदोलन और 3 साल संघर्ष किया था।
साथ ही कई सैकड़ो किसान ,मज़दूर आंदोलन और विपक्ष में रहकर जिला पंचायत दुर्ग में कांग्रेस का अकेले झंडा बुलंद करते देखा जाता था ,
अहिवारा के विधायक व छ.ग. शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के प्रति झुकाव के चलते covid- 19. लॉकडाउन के दौर में अहिवारा विधानसभा में उनके निर्देश व आदेशानुसार सैनेटाइज़िंग का कार्य करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

वर्तमान में गुरु रुद्र कुमार के करीबी युवा नेताओ में से जाने जाते हैं जयंत देशमुख इसलिए उन्पर विश्वास जताकर जिला पंचायत की बैठकों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page