G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

lockdown 4.0: दिल्‍ली में खुलेंगे सभी सरकारी व निजी ऑफ‍िस, अरविंद केजरीवाल ने दी कई और छूट

lockdown 4.0: all government and private offices to open in Delhi, says Arvind Kejriwal
Image Source : ANI

नई दिल्‍ली। सोमवार से शुरू हुए लॉकडाउन के चौथे चरण में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने अर्थव्‍यवस्‍था को पूरी तरह से खोलने का ऐलान करते हुए लॉकडाउन संबंधी नए दिशा-निर्देशों की घोषणा की। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सभी को कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी। इसलिए दिल्‍ली में अब सभी सरकारी और निजी ऑफ‍ि‍स खोले जाएंगे। हालांकि, मुख्‍यमंत्री ने निजी कंपनियों से आग्रह किया कि वे जितना संभव हो सके अपने कर्मचारियों से घर से काम करने को ही प्राथमिकता दें।

इसके अलावा मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली में सभी बाजार खोले जाएंगे, लेनिक इन बाजारों में दुकानें ऑड-ईवन के हिसाब से खुलेंगे। हालांकि आवश्‍यक वस्‍तुओं की दुकानें पहले की तरह दैनिक आधार पर खुलेंगेी। दुकानों पर सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करवाना दुकानदार की जिम्‍मेदारी होगी और इसका उल्‍लंघन करने पर दुकान बंद करवा दी जाएगी।

मुख्‍यमंत्री ने दिल्‍ली में सभी उद्योगों को भी खोलने की घोषणा की है लेनिक इनके समय में परिवतन किया गया है। इसके अलावा निर्माण गतिविधियों को भी शुरू करने की अनुमति दी गई है। इन गतिविधियों में केवल दिल्‍ली में रहने वाले श्रमिकों को ही अनुमति दी जाएगी, अन्‍य राज्‍यों के श्रमिकों को अभी अनुमति नहीं दी गई है।   

केजरीवाल ने कहा कि शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी काम के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग, 10 साल से कम उम्र के लोग, गर्भवती महिलाओं और ऐसे लोग जिनको दूसरी बिमारी है उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page