G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

ऊर्जा संरक्षण की ओर कबीरधाम पुलिस का प्रेरक कदम

https://youtube.com/shorts/951szrKD3qk?si=aRBxVXN4Mx6MHLCo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन से प्रेरित होकर एसपी धर्मेंद्र सिंह साइकिल से पहुंचे कार्यालय

कवर्धा। ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी आवाहन से प्रेरित होकर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह स्वयं साइकिल से कार्यालय पहुंचे और जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल अथवा पैदल कार्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

इस पहल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल  एवं उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए और साइकिल से कार्यालय पहुंचकर ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि जिनका निवास कार्यालय के समीप है, वे यथासंभव पैदल कार्यालय आएं और अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन साइकिल अथवा पैदल कार्यस्थल तक पहुंचने की आदत अपनाने से न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होगा।

कबीरधाम पुलिस की यह पहल प्रशासनिक स्तर पर एक सकारात्मक उदाहरण मानी जा रही है। साथ ही यह आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page