माँ शीतला मंदिर गंडई- पंडरिया में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया जुड़वास पर्व, भक्तों की उमड़ी भीड़
AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG
गंडई- पंडरिया । नगर स्थित मां शीतला मंदिर में जुड़वास पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां शीतला मैय्या के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की।
परंपरा के अनुसार क्षेत्र के किसान खरीफ फसल की शुरुआत से पहले मां शीतला मंदिर से पवित्र जल लेकर अपने खेतों में छिड़काव करते हैं। मान्यता है कि इससे खेतों में समृद्धि आती है, फसल अच्छी होती है और प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा होती है। वहीं नगरवासी भी मंदिर का पवित्र जल अपने घर ले जाकर परिवार के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हैं।
इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, पुजारी द्वारका प्रसाद दुबे, शैलेंद्र दुबे, किसान संघ के अध्यक्ष जेठूराम साहू, गजराज यादव, संतोष सिन्हा, मुंगू साहू, अशोक पटेल, दीनू यादव, दवासु यादव, रघु यादव, अनिल नामदेव, शिवेंद्र नामदेव, अंश नामदेव, अरख श्रीवास, राधेश्याम रजक, कचरु साहू, चोवा यादव, मोहन साहू, शेखर सोनी, वरुण सोनी, विक्की सोनी, त्रिलोक सोनी, राहुल सोनी, सुनील सोनी, राकेश कुंजाम, इशू श्रीवास, संतोष सोनी, मनीष सोनी, शंकर श्रीवास, नरायण शर्मा, शिवम सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने मां शीतला के जयकारों के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


