G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

बरसात के मौसम में विद्युत सुरक्षा को लेकर जेई हरि प्रसाद जंघेल की नागरिकों से विशेष अपील

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार KCG

गंडई : बरसात के मौसम में विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए विद्युत विभाग गंडई के कनिष्ठ अभियंता (जेई) हरि प्रसाद जंघेल ने आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए बारिश के दौरान विद्युत उपकरणों एवं विद्युत लाइनों के आसपास विशेष सावधानी रखना आवश्यक है।
जेई हरि प्रसाद जंघेल ने बताया कि किसी भी ट्रांसफार्मर, विद्युत खंभे, टूटे या लटकते हुए तार तथा अन्य विद्युत संयंत्रों को न छुएं। यदि कहीं बिजली का तार टूटा हुआ या नीचे लटका दिखाई दे तो उसकी तत्काल सूचना विद्युत विभाग को दें। गीले हाथों से बिजली के स्विच अथवा उपकरणों का उपयोग न करें तथा बच्चों को विद्युत उपकरणों और संयंत्रों से दूर रखें।
उन्होंने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि जलभराव वाले स्थानों पर लगे बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों के पास जाने से बचें तथा बिजली के तारों के समीप पतंग न उड़ाएं। किसी भी विद्युत समस्या अथवा दुर्घटना की स्थिति में तत्काल विद्युत हेल्पलाइन 1912 पर संपर्क करें।

हेल्पलाइन 1912 पर सूचना दें। साथ ही संबंधित सब-स्टेशन ऑपरेटर से भी संपर्क किया जा सकता है—

गंडई ऑपरेटर: 62329 42853

पैलीमेटा ऑपरेटर: 62329 42860

धोधा ऑपरेटर: 62329 42867

लिमो ऑपरेटर: 62329 42861

गंडई ऑपरेटर-1: 7610217655

जेई हरि प्रसाद जंघेल ने कहा कि “सावधानी ही सुरक्षा है। बरसात के मौसम में सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page