G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

साइबर फ्रॉड गिरोह का अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़। छुईखदान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड को हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था।
आरोपी का विवरण:
नाम – मोहम्मद जाहिर
पिता – शरीफ
उम्र – 19 वर्ष
निवासी – ग्राम डूंगेजा, थाना पिंगवा, जिला नूंह (हरियाणा)
घटना का विवरण:
प्रार्थी नेताराम देवांगन (39 वर्ष), निवासी पद्मावतीपुर, थाना छुईखदान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों रुपये मिलने का लालच दिया गया। प्रार्थी ने ₹5 का पुराना नोट भेजा, जिसके बदले ₹37,94,000 देने का झांसा दिया गया।
इसके बाद आरोपी ने प्रोसेसिंग फीस, कस्टम फीस आदि के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए। साथ ही नकद भेजने और पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर लगातार रकम वसूली गई। इस तरह कुल ₹11,70,000 की ठगी की गई।
प्रकरण में थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 122/2026 दर्ज कर धारा 318(4), 336, 338, 340 भा.दं.सं. एवं 66D आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई:
जांच के दौरान करीब 20 बैंक खातों और 30-40 फर्जी सिम कार्ड के उपयोग का खुलासा हुआ। तकनीकी विश्लेषण से आरोपी की लोकेशन हरियाणा के नूंह जिले में मिली। पुलिस टीम ने हरियाणा जाकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को छिपाकर रखा गया था, जिसे बरामद कर लिया गया है।
ठगी का तरीका:
सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप) पर विज्ञापन देकर लोगों को फंसाना
रजिस्ट्रेशन व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे लेना
नकदी के बंडल के फर्जी वीडियो दिखाना
डिलीवरी व पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर अतिरिक्त रकम वसूलना
जप्त सामग्री:
09 मोबाइल फोन
02 एटीएम कार्ड
₹4000 नगद
न्यायिक कार्रवाई:
आरोपी को 15 अप्रैल 2026 को हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। 17 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल खैरागढ़ एवं थाना छुईखदान पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page