G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

लॉकडाउन अवधि मे तमाम बंदिशें लागू होने के बावजूद दुकान खोल कपड़ा बेचने वाले दुकान संचालक पर प्रशासन की टीम ने लगाया 30 हजार रुपए का जुर्माना

लॉकडाउन अवधि मे तमाम बंदिशें लागू होने के बावजूद दुकान खोल कपड़ा बेचने वाले दुकान संचालक पर प्रशासन की टीम ने लगाया 30 हजार रुपए का जुर्माना

अंबिकापुर : लॉकडाउन अवधि मे तमाम बंदिशें लागू होने के बावजूद दुकान खोल कपड़ा बेचने वाले दुकान संचालक पर प्रशासन की टीम ने 30 हजार रुपए का जुर्माना लगा दोबारा नियमो के उल्लंघन न करने की समझाईश दी ।
अम्बिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया कि रविवार को निरीक्षण के दौरान स्कूल रोड स्थित भगवती सेल्स कॉर्पोरेशन द्वारा लॉकडाउन अवधि में दुकान खोलकर समान विक्रय किया जा रहा था। दुकान संचालक बाहर से दुकान बंद कर अंदर सामान बेच रहा था। नियमो के उल्लंघन पर एसडीएम ने दुकान संचालक पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगा दोबारा गलती न करने की हिदायत दी।
उलेखनीय है कि कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार विभिन्न टीमों के द्वारा निगम क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमो के उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है। लॉकडाउन अवधि में बेवजह घूमने वालों तथा बिना मास्क के आने-जाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए दुकानों को बंद रखने की समझाईश दी जा रही है।कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page