ChhattisgarhINDIAMahasamundखास-खबर

ओड़िशा की तरह रबी धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर करें सरकार : विनोद चंद्राकर

News Ad Slider
Advertisement



00 मुख्यमंत्री विष्णुदेव की घोषणा के बाद ओड़िशा में समर्थन मूल्य पर हो रही रबी धान की खरीदी
महासमुंद। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने प्रदेश की साय सरकार से मांग की है कि जिस तरह से ओड़िशा की सरकार किसानों से रबी धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है। उसी तरह छत्तीसगढ़ के किसानों से भी रबी धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर किया जाए। ओड़िशा में 1 मई से रबी धान की खरीदी किसानों से की जा रही है। वहां समर्थन मूल्य पर किसानों को रबी धान का 3100 रु. मिलेगा।
श्री चंद्राकर ने कहा कि स्थानीय पिटियाझर मंडी में कल 5 मई से रबी धान की खरीदी की तैयारी की जा रही है। इसकी सूचना मंडी सचिव द्वारा अखबारों के माध्यम से दी गई है। जिसमें किसानों की धान व्यापारियों द्वारा बोली लगाकर खरीदी की जाएगी। इस तरह से किसानों को उनके उपज का सही दाम नहीं मिल पाएगा। पिछले वर्ष मंडी में बोली लगाकर किसानों से धान खरीदी की गई थी, जिसमें न्यूनतम 1931 रु. तथा अधिकतम 1952 रु. की दर से किसानों की धान की बिक्री हुई थी। इस प्रक्रिया से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं, अनेक किसानों ऐसे हैं, जिन्हें मजबूरी में कोचियों या बिचाैलियों को कम दर पर धान बेचना पड़ता है।
श्री चंद्राकर ने कहा रबी धान कटाई के बाद किसान खरीफ की तैयारी करते हैं। अनेक किसान ऐसे हैं जो कर्ज लेकर फसल लगाते हैं। वाजिब दाम नहीं मिलने से किसानों को कर्ज अदा करने तथा लागत राशि भी नहीं निकलने से परेशानी उठाना पड़ता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओड़िशा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दाैरान घोषणा किया था कि ओड़िशा में रबी धान की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर किया जाएगा। वहां खरीदी शुरू भी हो गई है। लेकिन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपने प्रदेश के किसानों की कोई चिंता नहीं है। बारिश, ओलावृष्टि से हजारों हेक्टेयर में लगे धान फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान पहले ही काफी परेशान हैं, ऐसे में किसानों को राहत प्रदान करने तत्काल रबी धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की घोषणा सरकार करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page