G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

स्थानीय परीक्षा में बालिकाओं का रहा दबदबा

स्थानीय परीक्षा में बालिकाओं का रहा दबदबा

पंडरिया – विकास खंड के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुखीराम पटेल ने मां शारदे की तैलचित्र पर मल्यार्पण कर कक्षा 9वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। और इन्होंने संस्था में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है ।जो छात्र अनुत्तीर्ण हुए है ,उन्हे निराश होने की जरूरत नहीं है । और अधिक परिश्रम कीजिए आपको सफलता जरूर मिलेगी।

प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने कहा कि कोरोना काल में लर्निग लास की भरपाई के लिए अतिरिक्त कक्षा के साथ उपचारात्मक शिक्षण विद्यार्थियो को दिया गया जिसके फलस्वरुप स्थानीय परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा ।कक्षा 9वीं में 87 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत् थे। जिसमें से 72 छात्र-छात्राएँ उत्तीर्ण और 15 छात्र-छात्राएँ पूरक आए। इस प्रकार संस्था का परीक्षा परिणाम 82% रहा। कक्षा में प्रथम स्थान करिश्मा साहू 90%, द्वितीय स्थान अनीश टोंडे 78% एवं तृतीय स्थान खुशबू यादव 70%अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया। प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए सभी सफलता प्राप्त किए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।

इस अवसर पर शाला प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सुखीराम पटेल, सीएसी शत्रुघ्न प्रसाद डडसेना,प्रधानपाठक पवन कुमार चांदसे, बी आर बांधकर,संस्था प्राचार्य संतोष साहू,शिक्षिका शकुन पाटले,ज्योति ध्रुव, व्याख्याता योगेश गुरूदीवान, महेंद्र कंठले, पालकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page