G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BemetaraChhattisgarh

किसानो को समस्या : सभी समिति के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 14 नवंबर से शुरू होने वाली है खरीदारी

किसानो को समस्या : सभी समिति के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 14 नवंबर से शुरू होने वाली है खरीदारी

AP न्यूज़ बेमेतरा : 14 नवंबर से जिले के 100 से अधिक केंद्र में धान खरीदी शुरू होने वाली है। इस बीच सहकारी समिति में काम करने वाले सभी कर्मचारी अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ये संभाग स्तर पर दुर्ग में धरना दे रहे हैं।

इसमें दुर्ग संभाग में आने वाले सात जिले, जिसमें बेमेतरा के कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं। 14 नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी को लेकर संकट के बादल छाए हुए हैं। इस बार बेमेतरा जिले से करीब एक लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।

दुर्ग के धरने में शामिल हो रहे बेमेतरा जिले के कर्मचारियों ने बताया कि उनकी तीन सूत्रीय मांग है, जिसमें एमपी सरकार की तर्ज पर सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए प्रत्येक वर्ष तीन लाख रुपये प्रबंधकीय अनुदान राशि दी जाए। कर्मचारी सेवानियम 2018 में संशोधन करते हुए पुनरक्षित वेतनमान लागू कर जरूरी कंडिकाओं में परिवर्तन किया जाए। धान खरीदी अनुबंध में परिवर्तन करते हुए धान में सूखत मान्य किया जाए।

राशन वितरण पर पांच क्विंटल क्षतिपूर्ति या पांच हजार रुपये दिया जाए। वहीं, इनके हड़ताल में चले जाने जाने से सहकारी समितियों में धान खरीदी पंजीयन, धान की प्रारंभिक तैयारी, धान खरीदी साथ ही भारत सरकार के कम्प्यूटराइजेशन कार्य, केआरपी ब्याज, अनुदान पोर्टल, खाद बीज वितरण, राशन वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्य प्रभावित हो रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page