G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

थाना गंडई जिला के.सी.जी. पुलिस टीम की पाक्सो अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG

गंडई : दिनांक 09.04.2026 को थाना क्षेत्र के प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 121/2026 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में थाना गंडई द्वारा नये सिरे से अपहृत बालिका के पता तलाश हेतु नये मुखबिर तैनात कर लगातार अथक प्रयास कर प्राप्त सूचना के आधार पर टीम तैयार कर जिला मुंगेली भेजा गया टीम के द्वारा उत्कृष्ट पुलिसिंग करते हुये दिनांक 28.06.2026 को अपहरणकर्ता आरोपी राकेश कुमार डाहिरे निवासी ग्राम झिटकनिया थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली छ.ग. के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया नियमानुसार पूछताछ पर अपहृत बालिका के साथ आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर अपहरण कर ग्राम झिटकनिया जिला मुंगेली ले जाकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाये जाना स्वीकार करने पर प्रकरण में धारा 64(2),(एम) बीएनएस, 6 पाक्सों एक्ट जोडा गया एवं आरोपी को न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल करवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page