थाना छुईखदान जिला केसीजी पुलिस टीम की जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाहीं:

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG
खैरागढ़ / छुईखदान : जिला के.सी.जी. पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 02/07/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बांस तालाब जंगल, ग्राम खुडमुड़ी के पास कुछ व्यक्ति रुपये का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
रेड के दौरान मौके से कुल 7 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया | जिनमें (1) कंषु जागंडे पिता माखन जांगडे उम्र 41 साल साकिन लंझियाटोला, (2) जीवन चेलक पिता बिहारी चेलक उम्र 44 साल साकिन बाबूनवागांव, (3) दिनेश कुमार वर्मा पिता बंशीराम वर्मा उम्र 38 साल साकिन खुडमुडी, (4) अनिल जंघेल पिता भरोसा जंघेल उम्र 24 साल साकिन खुडमुडी, (5) लालेश्वर चंदेल पिता स्व खेमलाल चंदेल उम्र 32 साल साकिन खुडमुडी, (6) नीलमणी कंवर पिता उदलाराम कंवर उम्र 32 साल साकिन खुडमुडी, (7) चुर्णामनी पिता स्व दीनदयाल लोधी उम्र 41 साल साकिन खुडमुडी थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ0ग0) शामिल हैं।
आरोपियों के फड़ एवं कब्जे से कुल ₹4,580 नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 249/2026 पंजीबद्ध कर धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। केसीजी पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

