G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर महिला मोर्चा का जिला स्तरीय सेमिनार

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में वीर सावरकर भवन, कवर्धा में जिला स्तरीय भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी योजनाएं लागू कर देश को नई दिशा प्रदान की है।

सेमिनार के दौरान “स्वस्थ भारत का संकल्प”, “मातृशक्ति की भूमिका”, “महिला सशक्तिकरण हेतु मोदी सरकार की पहल” तथा “स्वस्थ भोजन एवं नई जीवनशैली” जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। वहीं रंगोली, भाषण एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाली सभी बहनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के नए अवसर प्राप्त हुए हैं, जिससे देश की मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री गौरी साहू एवं नीतू शर्मा, मधु तिवारी, रति ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, पुष्पा पांडे, नम्रता मोदी, जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष नंदनी साहू, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी, मंडल अध्यक्ष ज्योति केसरवानी सहित महिला मोर्चा की समस्त मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page