जिला के सी जी पुलिस की आपरेशन मुस्कान के तहत प्रभावी कार्यवाही

खैरागढ़/गंडई ।थाना गंडई क्षेत्र के प्रार्थी थाना हाजिर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 27.04.2026 से उसकी नाबालिक लड़की घर में नही है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना गण्डई में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध 147/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण नाबालिक बालिका के अपहरण से संबंधित होने से गंभीरता से प्रकरण की विवेचना प्रारंभ किया गया। अपहृता के मोबाइल नंबर का साइबर सेल केसीजी से लोकेशन लिया गया जिसका लोकेशन नागपुर महाराष्ट्र का पता चलने से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष टीम गठित कर अपहृता की तलाश हेतु नागपुर भेजा गया। जहां वंजारी नगर नागपुर से संदेही के रिश्तेदार के यहां अपहृता को संदेही के कब्जे से बरामद किया गया। विवेचना दौरान संदेही नाबालिक विधि से संघर्षरत बालक होना पाया गया। पीड़िता द्वारा महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष अपने कथन में विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा नागपुर घूमने जाने के नाम पर ले गया था और कोई गलत काम नही हुआ है बताया है। विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपहरण के धारा पर कार्यवाही किया गया। ऑपरेशन तलाश के दौरान नाबालिक अपहृता को खैरागढ़ पुलिस को सफलता मिली है।



