प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम में 10 पदों पर सीधी भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन
कवर्धा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, कबीरधाम ने विभिन्न लिपिकीय पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। न्यायालय में निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक एवं आदेशिका लेखक के कुल 10 रिक्त पदों पर योग्य भारतीय नागरिकों एवं भारत सरकार द्वारा मान्य अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-04 (₹19,500–62,000) के अनुसार वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शाम 5 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
पदवार रिक्तियां
- निष्पादन लिपिक – 2 पद (सभी अनारक्षित)
- साक्ष्य लेखक – 4 पद (1 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति)
- आदेशिका लेखक – 4 पद (2 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जनजाति)
सभी पदों पर भर्ती सीधी चयन प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। आवेदन निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, कबीरधाम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वेबसाइट के होमपेज पर जाकर Notice मेनू के अंतर्गत Recruitment सेक्शन में भर्ती संबंधी विस्तृत अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पूर्व अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें।


