G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

योग शिक्षक भर्ती हेतु उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा जी को मांग पत्र सौंपा

योग शिक्षक भर्ती हेतु उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा जी को मांग पत्र सौंपा


छ. ग.योग शिक्षक संघ कबीरधाम के पदाधिकारियों ने योग शिक्षक भर्ती हेतु उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा जी को ज्ञापन सौंपा

इस बीच छत्तीसगढ़ योग शिक्षक संघ कबीरधाम के जिला संयोजक योग प्रशिक्षक हरिराम साहू ने उप मुख्य मंत्री श्री विजय शर्मा जी को योग शिक्षक भर्ती के संबंध में बात रखते हुए योग डिग्री डिप्लोमाधारी के बेरोजगारी से अवगत कराया और छत्तीसगढ़ के समस्त शासकीय स्कूलों में योग शिक्षक प्रशिक्षक की भर्ती, राज्य के समस्त शासकीय विश्वविद्यालयो में यूजी और पीजी कोर्स में योग को स्वतंत्र विषय के रूप में शामिल करने तथा यूजीसी नेट व मध्यप्रदेश सेट की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा सीजी सेट में योग विषय को शामिल करने की मांग दोहराई
योग के माध्यम से सदैव स्वस्थ रहने और जनमानस तक योग के महत्व को जगाने के लिए 21 जून को विश्व भर में योग दिवस मनाया जाता हैं। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ राज्य प्रथम राज्य हैं जहां पर योग आयोग का गठन हुआ हैं लेकिन योग शिक्षको के भर्ती नही होने के कारण योग योग्यताधारी योग प्रशिक्षक बेरोजगार दर – दर भटक रहे हैं।
राज्य के समस्त शासकीय विद्यालयों में कक्षा 3 री से कक्षा 12 वीं तक छात्र – छात्राओं को प्रति वर्ष योग एवं नैतिक शिक्षा का पुस्तक वितरण किया जाता हैं लेकिन उसको पढ़ाने के लिए कोई विषय शिक्षक भी नही हैं जिससे विद्यार्थी योग का लाभ नहीं ले पा रहे हैं,
इसलिए योग शिक्षको की भर्ती अनिवार्य हैं।
उप मुख्यमंत्री जी ने इस ओर कार्य करने के लिए योग शिक्षक संघ को आश्वाशन दिया ।
इस बीच छ. ग. योग शिक्षक संघ के जिला संयोजक हरिराम साहू,सचिव भुनेश्वर साहू,सदस्य ताम्रज ,परस साहू सहित योग प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page