G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

खैरागढ़ अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना हेतु 2 जून को काउंसलिंग, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़, 1 जून 2025//
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा जिले के अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना के लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। प्राप्त आदेशानुसार, यह काउंसलिंग 2 जून 2025, सोमवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम कन्या विद्यालय, खैरागढ़ में आयोजित की जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार, यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग तथा लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में की जा रही है, जिसके अंतर्गत जिले में कार्यरत अतिशेष व्याख्याता, शिक्षक, प्रधान पाठक व सहायक शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण प्रणाली के अंतर्गत नवीन पदस्थापना सुनिश्चित की जाएगी। काउंसलिंग शिक्षक (पूर्व माध्यमिक शाला), व्याख्याता (हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी), सहायक शिक्षक विज्ञान (हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी) हेतु प्रातः 9:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला), सहायक शिक्षक (प्राथमिक शाला) दोपहर 1:00 बजे से निरंतर तक जारी रहेगा

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी शिक्षकों को नियत समय पर उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करानी होगी, ताकि पदस्थापना प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page