BIG NewsTrending News

Coronavirus: भारत में पॉजिटिव मामले 47 हजार के करीब, अबतक 1583 की मौत

News Ad Slider
Advertisement
Representational image
Image Source : PTI

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में इस वक्त कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 46 हजार 711 हो गई है। इन मामलों में से 31,967 एक्टिव केस हैं, 1583 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 हजार 160 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय की नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना पीड़ितो का रिकवरी रेट अब 27.41 % हो गया है। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए शादी के कार्यों में 50 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है, इसके साथ-साथ मृतक के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page