G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 5 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन एवं अभिसरण विभाग तथा आईआईएम रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मंत्रिमंडल चिंतन शिविर शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी चिंतन शिविर का आयोजन आईआईएम रायपुर में किया गया है, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित विद्वान विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिंतन शिविर का तीसरा संस्करण आज प्रारंभ हुआ है और यह कल तक चलेगा।

श्री साय ने कहा कि शिविर के पहले दिन सुशासन, बेहतर प्रशासन, कृषि, प्राकृतिक खेती सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान और विचार-विमर्श हुए। इन चर्चाओं से प्राप्त सुझाव शासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होंगे।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि चिंतन शिविर से निकले विचारों और सुझावों का लाभ केवल सरकार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे प्रदेश की जनता को भी बेहतर प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के रूप में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शासन में नवाचार, दूरदर्शी नीति निर्माण और प्रभावी निर्णय प्रक्रिया को नई दिशा प्रदान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page