सावन उत्सव में झूमीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

सावन उत्सव में झूमीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देश, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा कार्यालय कवर्धा में परिचयात्मक बैठक एवं सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा, महिला मोर्चा दुर्ग संभाग प्रभारी शीतल नायक, जिला प्रभारी दिव्या कलिहारी एवं सह प्रभारी मधु राय शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का बुके और गमछा भेंट कर स्वागत-अभिनंदन के साथ हुई।
इसके बाद सावन उत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
अतिथियों ने महिला कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और जनसंपर्क को अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी ने सभी अतिथियों एवं महिला कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रहेंगी।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु तिवारी, जिला महामंत्री नीतू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमारी यादव सहित जिला पदाधिकारी, 14 मंडलों की महिला मोर्चा अध्यक्ष, जिला एवं मंडल कार्यकारिणी की सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।



