G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

कार्यकर्ताओं को तकनीक से जोड़कर राजनीति करने वाली पहली पार्टी है भाजपा : जसविंदर बग्गा

भाजपा के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) की बोड़ला मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर दिया गया जोर

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को तकनीकी रूप से अधिक सशक्त, प्रशिक्षित एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से भाजपा के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) की बोड़ला मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश प्रवक्ता एवं मंडल प्रभारी जसविंदर बग्गा ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठनात्मक प्रशिक्षण, वैचारिक अध्ययन, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया।
इस अवसर पर जसविंदर बग्गा ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक का प्रभावी उपयोग संगठन की मजबूती की अनिवार्य आवश्यकता है। भारतीय जनता पार्टी देश की पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने अपने कार्यकर्ताओं को तकनीक के साथ जोड़ते हुए उनके सतत प्रशिक्षण एवं वैचारिक विकास के लिए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म जैसी अभिनव व्यवस्था विकसित की है। उन्होंने कहा कि DLP के माध्यम से कार्यकर्ता किसी भी समय, कहीं से भी संगठन की विचारधारा, नीतियों, कार्यक्रमों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को DLP पोर्टल पर पंजीयन, लॉगिन प्रक्रिया, उपलब्ध पाठ्यक्रमों का अध्ययन, ऑनलाइन मूल्यांकन एवं प्रमाणपत्र प्राप्त करने की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जुड़कर नियमित अध्ययन करने तथा अन्य कार्यकर्ताओं को भी इससे जोड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को अधिक सक्षम, अनुशासित, प्रशिक्षित एवं तकनीक-संपन्न बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से विदेशी धुर्वे, विजय पाटिल, राम किंकर वर्मा, शिवनाथ वर्मा, बरसाती वर्मा, कांशीराम उइके, राजेश साहू, अमित वर्मा, महेश चंद्रवंशी, दिलीप नायक सहित मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page