G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

कबीरधाम में अब तक 62.8 मिमी औसत वर्षा, पिपरिया में सर्वाधिक 151.6 मिमी बारिश दर्ज

कवर्धा, 02 जुलाई 2026। कबीरधाम जिले में मानसून की सक्रियता के बीच एक जून से 2 जुलाई तक औसतन 62.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सबसे अधिक 151.6 मिलीमीटर वर्षा पिपरिया तहसील में रिकॉर्ड की गई है।

आंकड़ों के अनुसार कवर्धा तहसील में 68.8 मिमी, पंडरिया में 35.8 मिमी, बोड़ला में 81.5 मिमी, सहसपुर लोहारा में 44.6 मिमी, रेंगाखार में 24.0 मिमी, कुण्डा में 21.4 मिमी, पिपरिया में 151.6 मिमी तथा कुकदूर में 75.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में औसतन 16.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में कवर्धा तहसील में 19.1 मिमी, पंडरिया में 6.0 मिमी, बोड़ला में 11.9 मिमी, सहसपुर लोहारा में 28.6 मिमी, रेंगाखार में 5.0 मिमी, कुण्डा में 6.9 मिमी, पिपरिया में 45.4 मिमी तथा कुकदूर में 11.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

जिला प्रशासन के अनुसार जिले में मानसूनी गतिविधियां जारी हैं और वर्षा के आंकड़ों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page