G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

सोशल मीडिया नहीं, संगठन के कार्यक्रमों को जमीन पर उतारें कार्यकर्ता : जसविंदर बग्गा

मोदी सरकार के 12 वर्ष और साय सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल बोड़ला की कार्यशाला संपन्न, 5 से 23 जून तक चलेगा जनसंपर्क अभियान

बोड़ला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बोड़ला द्वारा बुधवार को हिंदू संगम परिसर में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं को केवल सोशल मीडिया तक सीमित न रहकर संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं जिला संगठन से प्राप्त प्रत्येक दायित्व को बूथ स्तर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि 7 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के ढाई वर्ष भी पूरे हो चुके हैं। डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों, साहसिक निर्णयों और जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव एवं घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठित और योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है।

कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता विदेशी राम धुर्वे, मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे तथा कार्यक्रम संयोजक बरसाती लाल वर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।

5 से 23 जून तक चलेगी संगठनात्मक गतिविधियां

भाजपा द्वारा 5 जून से 23 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। 7 जून को विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ होगा। 8 से 10 जून तक शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठकें आयोजित की जाएंगी। 11 से 15 जून तक घर-घर संपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। 15 से 18 जून तक लाभार्थी संपर्क अभियान संचालित होगा। 19 से 21 जून तक युवा, महिला एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम होंगे। 22 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 23 जून को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रत्येक बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यशाला में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल, जनपद प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, महामंत्री राजेश साहू, डॉ. रुपनाथ मानिकपुरी, उपाध्यक्ष लव निर्मलकर, मीडिया प्रभारी मोहन कश्यप, चंद्रप्रकाश त्रिवेदी, नरेश चंद्रवंशी, गौतम गुप्ता, टेकराम चंद्रवंशी, श्रवण गिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page