G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

सर्दी, बुखार व कोरोना लक्षण वाले की व्यक्तियों की पहचान हेतु अब डोर-टू-डोर सर्वे होगा

सर्दी, बुखार व कोरोना लक्षण वाले की व्यक्तियों की पहचान हेतु अब डोर-टू-डोर सर्वे होगा

नगर पालिका सीएमओं ने ली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की बैठक

कवर्धा-नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डो में सर्दी, बुखार एवं अन्य कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान किये जाने हेतु वार्ड की आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका अब डोर-टू-डोर जायेगें। डोर-टू-डोर सर्वे किये जाने हेतु 27 वार्डो में 54 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं की ड्यूटी लगाई गई। सभी वार्डो में एक कार्यकर्ता एवं एक सहायिका को शामिल किया गया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर कबीरधाम के आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कवर्धा द्वारा 27 वार्डो में डोर-टू-डोर पहुंचकर सर्दी, बुखार एवं अन्य कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान किये जाने हेतु 54 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है जिनके उपर 7 सहायक नोड़ल अधिकारी बनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की आज नगर पालिका सभाकक्ष में बैठक ली गई। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डो के प्रत्येक घरो में जाकर सर्दी, बुखार एवं अन्य कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान किया जाना है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदत्त दवाई कीट भी प्रदान किया जाना है तथा कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए छूटे व्यक्तियों को कोरोना टीकाकरण लगाये जाने हेतु प्रेरित किया जाना है। उन्होनंे कहा कि ऐसे व्यक्तियों का भी पहचान करें जो प्रथम डोज टीकाकरण कर लिया लेकिन दूसरा डोज अभी तक नही लगाया है। ऐसे व्यक्तियों को भी कोरोना टीकाकरण के द्वितीय डोज लगाये जाने हेतु केन्द्र तक भेजा जाना है। उन्होनें कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका प्रतिदिन वार्डो में किये गये सर्वे की रिपोर्ट अपने सहायक नोडल अधिकारियों को अवगत करावें।
बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, स्वास्थ्य विभाग के डॉ.शिव गोपाल परिहार, श्री अजय सिंह ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page