G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

रायपुर : प्राकृतिक आपदा से मृत तीन व्यक्तियों के निकटतम परिजनों के लिए 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

रायपुर, 22 अक्टूबर 2021

राज्य शासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से मृत तीन व्यक्तियों के निकटतम परिजनों के लिए 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। जशपुर कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृत प्रदान कर दी है। इसमें ग्राम सन्ना व उप तहसील सन्ना निवासी श्रीमती स्वास्ती खलखो की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री जय नाथ के लिए 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम भितघरा, तहसील बगीचा निवासी अबिना टोप्पो की मृत्यु प्राकृतिक आपदा से हो जाने पर उनके पिता श्री रेमिश टोप्पो हेतु चार लाख एवं ग्राम तिलंगा, तहसील कांसाबेल निवासी श्री अंशुल केरकेट्टा की मृत्यु प्राकृतिक आपदा से होने पर उनके पिता श्री अरविंद केरकेट्टा के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page