G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsChhattisgarh

Big breaking… ढाई साल से एक ही जगह जमे पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का होगा तबादला…मुख्यमंत्री के निर्देश -IG-SP हर हफ्ते लोगों से मिलें

रायपुर, 22 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ढाई साल से एक ही जगह और थाने में जमे अधिकारी-कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। IG-SP कांफ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों की सूची बनाकर तत्काल स्थानांतरण की कार्यवाही करने कहा है। साथ ही, जिन अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोगों की शिकायत है, उन पर कार्रवाई करने कहा है। उन्होंने आईजी/एसपी को हर सप्ताह आम जनता से मुलाक़ात करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मौक़े पर ही समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस का जनता से जुड़ाव अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा की कि उनकी पुलिसिंग में कड़ाई और आचरण में मानवीय संवेदना झलकनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस जनता का विश्वास जीते। कोरोना काल में पुलिस के कार्य से लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।

महिलाएं बच्चे सुरक्षित महसूस करें, हर शाम फील्ड में निकलें अधिकारी

मुख्यमंत्री का सभी एसपी को आदेश, महिलाओं और बच्चों को पूरी तरह सुरक्षित महसूस होना चाहिए। सरकार का फ़ोकस महिला सुरक्षा पर है। उन्हें पुलिस पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने किया प्रश्न, महिला सुरक्षा एप की क्या प्रगति है। इसका लाभ महिलाओं को मिलना चाहिए।फ़ील्ड के अधिकारी शाम को फ़ील्ड में निकलें, इससे जनता का विश्वास बढ़ेगा। ट्रैफ़िक सुचारु रूप से व्यवस्थित हो, इस बात का ध्यान रखें। सड़क हादसों की समीक्षा कर उसमें कमी लाने का प्रयास गंभीरता से करें। आदिवासियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापसी के कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page