G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

शासकीय मेडिकल कॉलेज के संचालक मंडल की बैठक में शामिल हुए टीएस सिंहदेव, महासमुंद और कोरबा के अधिकारी भी थे मौजूद

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महासमुंद और कोरबा के चिकित्सा शिक्षा अधिकारियों के साथ स्वशासी समिति की बैठक में सहभागिता की। बैठक में उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय के अधिकारियों के मुद्दों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से गंभीरता से जाना। इसमें नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) शुल्क, महाविद्यालय एवं अस्पताल में विभिन्न सेवाओं (कैंटीन, किताब/स्टेशनरी, फोटोकॉपी दुकान इत्यादि), टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टॉफ की भर्ती (क्रमशः 280 व 616 पद), आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई-सुरक्षाकर्मी रखने, छात्र-छात्राओं के छात्रावास में मेस संचालन, वाहन क्रय करने, स्वशासी समिति से चिकित्सा शिक्षकों को वेतन भुगतान एवं चिकित्सा महाविद्यालय के लिए आवश्यक भूमि आवंटित कराने के लिए विस्तृत समीक्षा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page