युवा मोर्चा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी अतुल राज के कंधे पर

युवा मोर्चा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी अतुल राज के कंधे पर

पंडरिया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे प्रदेश अध्यक्ष अजीत अमित जोगी निदेशानुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ,छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, जनता कांग्रेस जोगी जिला अध्यक्ष सुनील केसरवानी एवं युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के कवर्धा जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु की सहमति से अतुल राज को युवा मोर्चा पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है इससे क्षेत्र के युवाओं में एक नई दिशा मिलेगी एवं एक अच्छा परिणाम सामने उभर कर आएगा। जिम्मेदारी को हाथों हाथ लेते हुए कहा कि पार्टी ने उस पर जो भरोसा जताया है उस पर वे तन मन धन से पार्टी के लिए मेहनत करके उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिया। अतुल राज का विधानसभा अध्यक्ष बनने पर युवाओं और ग्रामवासियों के चेहरों पर बहुत ही खुशी जाहिर देखने को मिल रहा है छोटे से ग्राम से निकलकर बहुत ही संघर्ष कड़ी मेहनत को देखते हुए जनता कांग्रेस जोगी पार्टी ये जिम्मेदारी अतुल राज की हाथों सौपी है ।पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष बनते ही अतुल राज को जनता कांग्रेस जोगी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी सहित , युवा प्रदेश अध्यक्ष , छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष ,जिला अध्यक्ष , सभी का बधाई शुभकामनाएं जोर शोर से मिल रहा है ।