G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

ऑनलाईन छात्रवृत्ति पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से सत्यापन।

ऑनलाईन छात्रवृत्ति पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से सत्यापन

कवर्धा, 10 अगस्त 2021। भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली के नवीन गाईड लाईन अनुसार छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के समस्त प्रमाण पत्रों का ऑनलाईन छात्रवृत्ति पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से सत्यापन किया जाना है। जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय कक्षा-11वीं, कक्षा-12वीं, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई. आदि में अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों, जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है। शिक्षा सत्र 2021-22 से ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 10वीं से उच्चतर) में आवेदन करने के लिए लोक सेवा केन्द्र द्वारा जारी ऑनलाईन आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य होगा, जो edistric.cgstate.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध हो, मान्य होगा, विद्यार्थियों के आधार कार्ड में कोई त्रुटि (नाम, जन्मतिथि, पता) सुधार हो तो अवश्य करा लेवें, साथ ही विद्यार्थी द्वारा पोर्टल पर प्रदाय किये गये बैंक खाते का सीडिंग आधार नम्बर से करवाना अनिवार्य हैं। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारंभ होने से पूर्व, लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र ऑनलाईन प्राप्त करना होगा साथ ही जिन विद्यार्थियों का पूर्व में ऑफलाईन जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र तैयार है वे ऑनलाईन अपडेट कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page