INDIAखास-खबर

बड़ी खबर: नहीं रहे प्रतिज्ञा के ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ अनुपम श्याम, ऑर्गन फेलियर से निधन, 63 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी जगत की दुनिया से एक दुखद खबर आई है। खबर है कि टीवी इंडस्ट्री के एक और एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। प्रतिज्ञा टीवी सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल करने वाले एक्टर अनुपम श्याम  (Anupam Shyam) का निधन हो गया है। आपकों बता दें कि एक्टर काफी समय से बिमार चल रहे थे। मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से एक्टर का निधन हो गया। उनकी उम्र 63 साल थी। वे ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ (Slumdog Millionaire) और ‘बैंडिट क्वीन’ (Bandit Queen) जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने बहुत सी फिल्मों और टीवी शो में काम किया था। एक्टर के बहुत से अंगों से काम करना बंद कर दिया. इस कारण से उनका निधन हो गया। इससे पहले भी वे अपने खराब स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में थे। एक्टर पिछले साल मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। इलाज के लिए पैसों की जरूरत होने पर बहुत से कलाकारों और सरकार की तरफ से भी उनकी आर्थिक मदद की गई थी।

एक्टर के परिवार ने अनुपम श्याम के इलाज के लिए इंडस्ट्री के लोगों से वित्तीय मदद करने का अनुरोध किया था। जानकारी के मुताबिक, अनुपम श्याम के परिवार ने आमिर खान और सोनू सूद से भी मदद मांगी थी। एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक्टर के परिवार को एक लाख रुपए की मदद दी थी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें इलाज के लिए 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी थी।

अनुपम पिछले साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अनुपम श्याम ओझा की किडनी में संक्रमण के चलते उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। तबियत में थोड़ा सुधार होने पर उन्होंने प्रतिज्ञा सीजन 2 के साथ टीवी पर वापसी की थी। अनुपम को प्रतिज्ञा सीजन 1 में सज्जन सिंह के किरदार में देखा गया था।

प्रतिज्ञा 2 की कर रहे थे शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपम श्याम स्टार भारत के शो प्रतिज्ञा के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन उन्हें पहले से ही कई बीमारी ने जकड़ कर रखा था। मुंबई के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में वे अपना इलाज करा रहे थे। कई सारे ऑर्गन फेल होने के कारण उनकी डेथ हुई। तकरीबन रात 8 बजे एक्टर ने आखिरी सास ली और हम सभी को छोड़कर चले गए। डायरेक्टर अर्जुन पंडित और एक्टर मनोज जोशी ने भी एक्टर के निधन पर शौक जताया।

अनुपम श्याम ने दस्तक, हजार चौरासी की मां, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, नायक, शक्ति, पाप, जिज्ञासा, राज, वेलडन, अब्बा, वॉन्टेड, कजरारे और मुन्ना माइकल जैसी फिल्मों में काम किया था।

प्रतिज्ञा से हुए पॉपुलर


टीवी सीरियल्स का भी वे हिस्सा रहे। सबसे ज्यादा पॉपुलर तो वे टीवी शो प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह के रोल से हुए। उनके इस रोल का लोगों पर ऐसा असर हुआ था कि लोग उन्हें कॉपी करने लग गए थे। बच्चे भी उनकी तरह मूंछे रखते और रौब से बात करते नजर आते थे। कई सारी बड़ी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम करने वाले इस दिग्गज एक्टर का जीवन बहुत दुख में गुजरा। नगर अनुपम श्याम बीमार होने के बाद भी अपने अंतिम समय तक अपने काम से जुड़े रहे और अभिनय करते रहे। उनके कई सारे किरदार लोगों के जहेन में ताजा रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page