G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIA

मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, कक्षा 6 से व्‍यावसायिक शिक्षा पर होगा जोर

नई दिल्‍ली: मोदी सरकार ने आज हुए कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण जो बच्चियों के लिए सेल्फ डिफेंस की एक पहल है। इसके लिए 3 महीने के प्रशिक्षण में 3000 रुपये खर्च किया जाता था इसे 5000 रुपये तक बढ़ाया जाएगा। कस्तूरबा गांधी बालिक विद्यालय का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसका अनुदान भी बढ़ाया जा रहा है। साथ ही इस योजना का लाभ पिछड़े इलाकों में 12वीं तक के छात्रों को भी मिलेगा।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए पहल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि स्कूली शिक्षा समाज के सभी वर्गों तक समान रूप में पहुंच सके और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो इस उद्देश्य से 2018 में समग्र शिक्षा योजना लागू की गई थी। अब इसे 1 अप्रैल 2021 से बढ़ाकर मार्च 2026 तक किया जाएगा। इसमें कुल 2,94,283 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान होगा। इसमे केंद्र की हिस्सेदारी 1,85,398 करोड़ रुपये होगी। ये योजना सरकारी और सरकार द्वारा सहायता प्राप्त 11.6 लाख स्कूल, 15.6 करोड़ छात्र और 57 लाख शिक्षकों को कवर करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page