नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार एवं बीजेपी कार्यकर्त्ताओ ने दो नग जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर उपस्वस्थ्य केन्द्र गंडई में दान स्वरुप प्रदान किए..


गंडई – नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार ने अपने पुरी टीम भारतीय जनता पार्टी गंडई के साथ वर्तमान स्थिति को देखते हुए आमजन की सुविधा व सहयोग की भावना से अपने निधि से दो नग जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर उपस्वस्थ्य केन्द्र गंडई में दान स्वरुप प्रदान किए| जिसमे प्रमुख रूप से हॉस्पिटल के डा.प्रशांत कुमार सोनी, डॉ.पंचारी,सी एम ओ उपाध्याय ,इंजीनियर राठिया सहित गंडई मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जाबिद खान, जिला भाजपा मंत्री अनिल अग्रवाल, राजेश मेहता, जीवन दास रात्रे, विक्की अग्रवाल, नीलम नामदेव, टूमन साहू, यतीश कुंजाम, भूपेंद्र पटेल, रामवतार साहू, शिव ठाकुर, दयालु साहू, हुलास साहू, सहित भाजपा ,नगरपंचायत व हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहे| भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओ ने क्षेत्रवासियों को अपिल करते हुए कहा कि – टीकाकरण अवश्य कराए, मास्क का उपयोग जरूर करे,सामाजिक दूरी का पालन करे, हैंड सेनेटाइज व हैंड वास करते रहे आवश्यक होने पर ही कर से बाहर निकले,कोरोना संबंधी कोई भी लक्षण में तत्काल टेस्ट कराए,लाकडाउन का पालन करे|