G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर आगजनी से प्रभावित सात हितग्राहियों को 6 लाख 99 हजार 800 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर आगजनी से प्रभावित सात हितग्राहियों को 6 लाख 99 हजार 800 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से की जा रही कार्यवाही : कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा

कवर्धा, 02 अप्रैल 2021। कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा और कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन पर बोड़ला तहसीलदार श्री मनोज रावटे द्वारा बोड़ला तहसील के ग्राम दुर्जनपुर में 30 मार्च को आगजनी से क्षति हुई 7 विपत्तिग्रस्त हितग्राहियों को 6 लाख 99 हजार 800 रुपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है।
बोड़ला तहसीलदार श्री मनोज रावटे ने बताया कि बोड़ला तहसील के ग्राम दुर्जनपुर में 30 मार्च को आगजनी से 7 हितग्राहियों के मकान क्षतिग्रस्त हुवे थे। आगजनी हितग्राहियों के कच्ची मकान, बर्तन की पुर्ण क्षति, कपड़ा की पुर्ण क्षति, पशुशेड की पुर्ण क्षति, पशु हानि हुई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम दुर्जनपुर निवासी श्रीमती पुसिया बाई बेवा अमृत बैगा को 98 हजार 900 रुपए, बिरसु पिता भवर सिंह बैगा को 1 लाख 400 रुपए, वैशाखु पिता बिरसु बैगा को 1 लाख 400 रुपए, मोतीराम पिता बिरसु बैगा को 98 हजार 900 रुपए, धनसिंह पिता भैयालाल यादव को 1 लाख 3 हजार 400 रुपए, अनिल पिता बिरसु बैगा को 98 हजार 900 रुपए और सुकलु पिता इतवारी यादव को 98 हजार 900 रुपए की स्वीकृत दी गई है।
उल्लेखनीय है कि श्री मोहम्मद अकबर जब से विधायक और मंत्री बने है, तब से प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों, हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। जितने भी प्रकरण हुए है उनके विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठनाईयों को समना करना ना पड़ें इसलिए वे खुद उनके घर पहुंचकर विपत्तिग्रस्त परिवार से भेंट मुलाकात कर उन्हे आर्थिक सहायता राशि की चेक प्रदान कर रहे है। उन्होंने विपत्तिग्रस्त हितग्राहियों को विभिन्न कार्यालयों में भटकना ना पड़े इसके लिए अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश भी दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page