G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

पुराने बस स्टैंड के पास चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

कवर्धा के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉम्प्लेक्स के पास की घटना, 11 इंच का धारदार चाकू जब्त

कवर्धा। शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कॉम्प्लेक्स के पास धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने और मारने की धमकी देने के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रानू पटेल, निवासी देवार पारा, वार्ड क्रमांक 6, लोहारा रोड, कवर्धा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 11 इंच लंबा धारदार चाकू जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड के पास सरदार वल्लभभाई पटेल कॉम्प्लेक्स के नजदीक एक युवक लोहे का धारदार चाकू लहराते हुए लोगों और राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर रहा है तथा उन्हें मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

11 इंच का धारदार चाकू जब्त

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रानू पटेल, पिता रामकुमार पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी कवर्धा बताया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में प्लास्टिक की मूठ लगा लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। चाकू की कुल लंबाई लगभग 11 इंच, धारदार फल की लंबाई 6 इंच और चौड़ाई 3.5 इंच बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हथियार का वैध लाइसेंस नहीं होना बताया।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपी के विरुद्ध सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 585/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 12 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में विवेचना जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देशन में की गई।

कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर नागरिकों को डराने-धमकाने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page