G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAUttar Pradeshखास-खबर

घोसी की ऐतिहासिक रामलीला का श्रीमुकुट पूजन के साथ शुभारंभ

नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने विधि-विधान से किया पूजन, श्रीराम वन गमन प्रसंग से शुरू होगा मंचन

घोसी (मऊ)। नगर की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ शनिवार देर शाम पारंपरिक श्रीमुकुट पूजन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, भगवान शिव और ब्रह्मा के मुकुटों का पूजन किया गया। इसके साथ ही रामलीला मंचन की तैयारियों ने गति पकड़ ली।

नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने पुरोहित अनिल मिश्र के मंत्रोच्चार के बीच मुकुट पूजन संपन्न कराया। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव यजमान रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण किया और नगर की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया।

श्रीराम वन गमन प्रसंग का होगा मंचन

रामलीला के अगले चरण में श्रीराम वन गमन प्रसंग का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही नगर में रामलीला के नियमित आयोजन की शुरुआत होगी। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, संरक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा, जनक जी बरनवाल, राजेश निषाद, रामभवन प्रजापति, रामकृपाल चौहान, व्यास राघवेंद्र मिश्र, डॉ. बृजेश बरनवाल, रामविलास सोनकर, प्रशांत गौड़, प्रवीण गौड़, मनोज जायसवाल, पंकज पांडेय, नितिन मिश्रा, किशन मिश्र, आकर्ष मिश्र और शौर्य मिश्र सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page