G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

CG कैबिनेट बिग ब्रेकिंग :-छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फ़ैसला…. छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल, कॉलेज आँगनबाड़ी आगामी आदेश तक बंद करने के निर्देश…. कक्षाएं व परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही होगी

CG कैबिनेट बिग ब्रेकिंग :-छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फ़ैसला…. छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल, कॉलेज आँगनबाड़ी आगामी आदेश तक बंद करने के निर्देश…. कक्षाएं व परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही होगी

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश में कोरोना टीकाकरण और कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं. इस बैठक में बड़ा फैसला अब तक ये लिया गया है कि प्रदेश में संचालित हो रही आंगनबाड़ी से लेकर सभी स्कूल-कॉलेज बंद होंगे. इसके अलावा जिस-जिस स्कूल में परीक्षा हो रही है वो सब अब ऑनलाइन होंगी. वही दुर्ग और रायपुर जिले के लिए चीफ सेकेट्री समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इसी महीने आने वाले होली पर्व के साथ ही शादी, अंत्येष्टि और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गृह, स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पर्यटन और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड संक्रमितों की पहचान के लिए रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने कहा। उन्होंने संक्रमितों के इलाज के लिए सभी कोविड अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटरों में आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों के साथ ही अन्य सभी सेवाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था रखने कहा। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के को-मोरबिडिटी वालों के टीकाकरण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लई, गृह विभाग और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री धनंजय देवांगन, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला भी उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page