G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

रायपुर : लोक निर्माण विभाग द्वारा 36 नये उप अभियंताओं की नियुक्ति एवं पदस्थापना का आदेश जारी

रायपुर, 30 नवम्बर 2021

 प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग रायपुर द्वारा व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की संयुक्त भर्ती परीक्षा के माध्यम से चयनित 36 नये उप अभियंता सिविल के पद पर नियुक्ति एवं पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 31 दिसम्बर तक पदस्थापना कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश किए गए हैं। 

प्रमुख अभियंता व्ही. के. भतपहरी, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप अभियंता सिविल चयनित श्री सतीश कुमार जायसी की पदस्थापना कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण संभाग क्रमांक 2 बिलासपुर, प्रेमशंकर साहू की पदस्थापना कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पेण्ड्रा संभाग में, गौरव शर्मा की बीजापुर संभाग में, नवीन श्रीवास की कोरबा, महेश कुमार साहू की जशपुर, मोहित कुमार गुप्ता की मनेन्द्रगढ़, पंकज वर्मा की संभाग क्रमांक 3 नवा रायपुर, शशांक महेश्वरी की छत्तीसगढ़ भवन संभाग नई दिल्ली, श्री सृजन पाण्डेय की मनेन्द्रगढ़, श्री राहुल चंद्राकर की कोरबा, श्री अभिषेक कुमार राय की छत्तीसगढ़ भवन संभाग नई दिल्ली में पदस्थापना की गई है।

इसी तरह श्री अभिषेक हिरवानी की बीजापुर, श्री अशुतोष पटेल की चांपा, श्री बलराम, कुमारी प्ररेणा पंडा एवं कुमारी अनिमा साहू की जशपुर, कुमारी तनु श्री शुक्ला की संभाग क्रमांक रायपुर, कुमारी दिव्या यादव एवं कुमारी विधि जनबंधु की संभाग क्रमांक 3 नवा रायपुर, श्रीमती ज्योति कश्यप, श्री भीमेन्द्र कुमार नेताम, कुमारी चारू लता एवं कुमारी केमिन देवांगन की सेतु संभाग रायपुर, मुकेश कुमार ओगरे की चांपा, श्री कार्तिक चौधरी एवं कुमारी नेहा एक्का की मनेन्द्रगढ़, श्री अविनाश चंद्रवंशी एवं श्री व्यंकटेश पाटले की कवर्धा, श्री नीलाम्बर सिंह की खैरागढ़, श्री राकेश ठाकुर की पेण्ड्रा रोड़, श्री कमलेश सिदार की संभाग क्रमांक 1 बिलासपुर, श्री हेमंत कुमार एक्का की रामानुजगंज, श्री विकेश कुमार कुजूर की मनेन्द्रगढ़, श्री भूपेन्द्र सिंह की रामानुजगंज, कुमारी दीक्षा गंगराले की खैरागढ़ तथा कुमारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ठाकुर की कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग कोण्डागांव में पदस्थापना की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page