कुसुमघटा मे भव्य जल यात्रा के साथ हुआ पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ का शुभारम्भ

गाजे बाजे के साथ निकली भव्य जल यात्रा के साथ हुआ पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

बोड़ला : ग्राम कुसुमघटा में पंच कुण्डीय रुद्र महायज्ञ संत समागम एवं रामकथा का आयोजन होने जा रहा है जिसका आज भव्य जल यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में महिलाओं और बच्चों ने गर्मजोशी के साथ भाग लिया।

जल यात्रा यज्ञ मण्डप से निकालकर कुसुम घाट पर जल भरकर माँ महामाया का दर्शन किया गया एवं बाजार चौक से होते हुए टीकरी पारा एवं नयापारा होते हुए। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां आचार्य गणों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश को स्थापित करवाया।यज्ञ स्थल में पहुंच कर जल यात्रा कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ। जल यात्रा कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

प्रवीण वर्मा ने बताया कि पांच कुंडीय रुद्र महायज्ञ संत समागम एवं राम कथा का भव्य आयोजन हमारे गाँव में समस्त ग्राम वासियों के द्वारा राम कथा का आयोजन भक्तों के श्रवण के लिए पुनीत कार्यों के लिए खा गया है।परम सौभाग्य उदय के फल स्वरुप मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी के असीम कृपा से यह आयोजन पांच कुंडीय रुद्र महायज्ञ आचार्य मेघानंद शास्त्री यज्ञ चार्य ज्योति एवं शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी की मुखारविंद से रामकथा का श्रवण भक्तों को सुनाया जाएगा। यह आयोजन 24 मार्च तक चलेगा जिसमें कथा व्यास में श्रीमती नीलम गायत्री उत्तर प्रदेश से धीरेंद्र चार्य महाराज चित्रकूट धाम से श्री महामहिम विद्या मातरम निर्वाह चार्य भगवत आनंद महाराज झारखंड से इन सभी महान पुरुषों के मुखारविंद उसे संत समागम का पुनीत कार्य रखा गया है। यज्ञ में प्रतिदिन प्रवचन होगा और रात्रि के समय लीला का मंचन किया जाएगा।



