मनमोहन को नड्डा का जवाब, कहा आप उसी कांग्रेस से है जिसने 43000 किमी जमीन चीन के कब्जे में सौंपी

Image Source : FILE
भारत चीन सीमा विवाद के बीच विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जोरदोर हमला बोला है। सोमवार को एक के बाद एक 7 ट्वीट करते हुए जेपी नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। नड्डा ने कहा कि मनमोहन सिंह उसी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं, जिसने घुटने टेकते हुए भारत का 43000 किमी. भूभाग चीन को सौंप दिया है। नड्डा ने कहा जब आपके कार्यकाल के दौरान चीन के सामने हजारों किमी. जमीन पर आत्मसमर्पण किया गया, क्या तब भी आपको इतनी ही चिंता थी?
Dr. Manmohan Singh belongs to the same party which:
Helplessly surrendered over 43,000 KM of Indian territory to the Chinese!
During the UPA years saw abject strategic and territorial surrender without a fight.
Time and again belittles our forces.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 22, 2020
बता दें कि आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान को लेकर कहा कि मोदी को अपने बयान से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को ताकत नहीं देनी चाहिए और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक हितों पर पड़ने वाले अपने शब्दों के प्रभाव को लेकर बहुत ज्यादा सावधान रहना चाहिए। मनमोहन सिंह को जवाब देते हुए नड्डा ने कहा कि मनमोहन भाजपा मनमोहन सिंह की लद्दाख पर टिप्पणी सिर्फ शब्दों का खेल है, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के आचरण से किसी भी भारतीय को इस तरह के बयान पर विश्वास नहीं होगा।
One only wishes that Dr. Singh was as worried about Chinese designs when, as PM, he abjectly surrendered hundreds of square kilometres of India’s land to China. He presided over 600 incursions made by China between 2010 to 2013!
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 22, 2020
नड्डा ने कहा, यह वही कांग्रेस है जिसने हमेशा हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ा। भारत प्रधानमंत्री मोदी पर पूरी तरह से विश्वास करता है। जरूरी है कि कांग्रेस सेना का सम्मान करे। मनमोहन के कार्यकाल का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि उनके कार्यकाल मे 2010 से लेकर 2013 के बीच चीनी सेना ने 600 बार अतिक्रमण किया था। क्या उन्हें तब देश की चिंता हुई थी।
Dr Manmohan Singh can certainly share his wisdom on many subjects but the responsibilities of the office of the Prime Minister isn’t one of them. UPA personified systematic institutional erosion of that office, combined with disrespect for our armed forces. NDA has reversed that!
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 22, 2020
नड्डान ने मनमोहन सिंह पर आरोप लगात हुए कहा कि वे विभिन्न मुद्दों पर अपनी जानकारी और समझ को साझा कर सकते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी के बारे वे कुछ न करें तो बेहतर है। यूपीए के कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद और कार्यलय का सबसे ज्यादा क्षरण हुआ है। एनडीए ने सेना को सम्मान वापस दिलाया है।
Dr Manmohan Singh can certainly share his wisdom on many subjects but the responsibilities of the office of the Prime Minister isn’t one of them. UPA personified systematic institutional erosion of that office, combined with disrespect for our armed forces. NDA has reversed that!
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 22, 2020
उन्होंने मनमोहन सिंह और कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि वे सेना को बार बार अपमानित न करें। कांग्रेस ने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भी सेना को अपमानति किया था। राष्ट्रीय एकता की मूल भावना को समझें। सुधार करने में कभी देरी नहीं होती है।


