G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

Glenmark फार्मा ने COVID-19 उपचार के लिए लॉन्‍च की दवा फैबीफ्लू, DCGI ने दी मंजूरी

Glenmark Pharmaceuticals launches drug for treatment of COVID-19
Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। ग्‍लेनमार्क फार्मास्‍यूटिकल्‍स ने शनिवार को कहा कि उसने कोविड-19 के उपचार के लिए एंटीवायरल दवा फैवीपिराविर को फैबीफ्लू ब्रांड नाम से भारत में लॉन्‍च किया है। इस दवा का उपयोग मामूली से औसत लक्षणों वाले कोविड-19 मरीजों के उपचार में किया जाएगा।

मुंबई स्थित फार्मा कंपनी को शुक्रवार को ही ड्रग्‍स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से इस दवा के निर्माण और विपणन की मंजूरी हासिल हुई है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि फैबीफ्लू कोविड-19 के उपचार के लिए ओरल फैवीपिराविर-अप्रूव्‍ड दवा है।   

ग्‍लेनमार्क फार्मास्‍यूटिकल्‍स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर ग्‍लेन सलधाना ने कहा कि यह मंजूरी हमें ऐसे समय पर मिली है, जब भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बहुत तेज गति से बढ़ रहे हैं। इससे हमारे हेल्‍थकेयर सिस्‍टम पर बहुत अधिक दबाव बन गया है।

कंपनी ने उम्‍मीद जताई है कि फैबीफ्लू जैसे प्रभावी उपचार की उपलब्‍धता से इस दबाव को निश्चित रूप से कम करने में मदद मिलेगी और भारत में कोरोना मरीजों को अति आवश्‍यक और समय पर उपचार का विकल्‍प उपलब्‍ध कराएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page