G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा : ABVP कवर्धा ने शैक्षिक संस्थानों में प्रत्यक्ष उपस्थिति के साथ अध्ययन-अध्यापन प्रारम्भ कराने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कवर्धा : कोविड-19 महामारी के चलते पिछले सत्र के अन्तिम समय से ही सभी शिक्षण संस्थान बन्द पड़े हैं। लगभग सभी संस्थानों ने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार ऑनलाइन शिक्षण जारी रखा है।

यद्यपि ऑनलाइन माध्यमों से शिक्षण प्रभावकारी नहीं हो सकता तथापि समय एवं परिस्थितियों के कारण इसे अपनाना पड़ा। किन्तु हमारे संस्थान तो संसाधनविहीन हैं ही उस पर सत्रारम्भ न होने के कारण अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति भी न होने के कारण शिक्षकों की कमी बनी रही। इसके चलते जिले के लगभग सभी महाविद्यालयों में ऐसी कक्षाएँ रहीं जिनके कुछ विषयों की तो अब तक एक भी कक्षा नहीं हो सकी है।

और अब शासन द्वारा ऑफलाइन पारम्परिक परीक्षा ही आयोजित किये जाने के निर्णय किये जाने के बाद विद्यार्थियों की चिन्ता बढ़ना स्वाभाविक ही है।इन समस्याओं पर विचार करने के उपरान्त परिषद् का यह मत है कि हमारे कुछ पड़ोसी राज्यों जैसे – मध्यप्रदेश आदि की तरह अब हमारे प्रदेश में भी शैक्षणिक परिसरों में प्रत्यक्ष उपस्थिति के साथअध्ययन-अध्यापन प्रारम्भ किये जाने चाहिये।उक्त ज्ञापन सौपते समय नगर सह मंत्री ललित मानिकपुरी, हेमराज चंद्राकर, प्रवीण वर्मा अनुराग शर्मा, संस्कार दुबे ,कमलेश ठाकरे, गुरु नारायण ,मनीष साहू, अशोक धुर्वे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page