ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

युवा कांग्रेस एंव किसान कांग्रेस के द्वारा सन्तोष पांडेय का पुतला दहन किया गया

गंडई । प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री रणजीत सिंह चंदेल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस एंव किसान कांग्रेस के द्वारा सन्तोष पांडेय का पुतला दहन किया गया

राज महंत महेश दास रात्रे , प्रदेश किसान कांग्रेस का महामंत्री रणजीत सिंह चंदेल,किसान कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष शीतलाल रजक ,जिला युवा कांग्रेस महासचिव दिलिप ओगरे ,मोहसिन खान,साकेत दुबे,अमित टनडन, भिगेश यादव,विश्वराज ताम्रकार,आत्माराम वर्मा,दिनेश रजक नितिन ठाकुर सूरज नामदेव व अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे
वही कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियो ने कहा की देश के अन्नदाता किसान भाईयों ने अपने हक,अधिकार के लिए केन्द्र के मोदी सरकार के तीन नये कृषि काले कानून का देश भर के किसान विरोध कर रहे हैं
किसानों के उपज को बड़े-बड़े पूंजी पतियों के हवाले करने की साजिश रची जा रही है आज लाखो की संख्या में किसान दिल्ली के बॉर्डर पर काले कानून के खिलाफ धरनें पर बैठे हुय है
इधर भारतीय जनता पार्टी के संसद संतोष पांडेय ने खैरागढ़ विधानसभा में पार्टी सभा के उद्बोधन के दौरान किसान भाईयों के लिए आतंकवादी खालीस्थानी जैसे अभद्र भाषा का प्रयोग कर देश भर के किसान भाईयों को अपमानित किया गया जिसके खिलाफ में गन्डई ब्लाक के किसान कांग्रेस व युवा कांग्रेस के नेतृत्व में गन्डई मेन चौक में सांसद संतोष पांडेय का पुतला दहन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page